JAUNPUR NEWS : स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न
विनोद संरक्षक, कमरूद्दीन अध्यक्ष व लखन महामंत्री
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने पूर्व की कमेटी भंग करते हुए रविवार को पालिका के स्वायत्त शासन कर्मचारी सभी विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उप्र के बैनर तले पुनः पदाधिकारियों का चुनाव हुआ जहां ३०० से अधिक सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। कर्मचारियों के तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ध्वनि मत से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चुनाव हुआ जिसमें संरक्षक विनोद सिंह, अध्यक्ष कमरूद्दीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चौधरी, उपाध्यक्ष मो. शाहिद, महामंत्री लखन, मंत्री सलामुद्दीन, प्रकाश, उप मंत्री रिजवान, संगठन मंत्री संजीव यादव, सलीम, परामर्श दाता श्रीमोहन एवं कोषाध्यक्ष मुन्ना हैं। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद जौनपुर के सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











