दबंगों के हमले में बुजुर्ग की हुई मौत, तीन लोग गम्भीर रूप से घायल
10 नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्रामसभा में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे रमेश सिंह पुत्र स्व. जिलेदार सिंह अपने परिवार के साथ अपनी पाही पर बैठे हुए थे। इतने में आरोप के अनुसार चार पहिया वाहन पर सवार होकर राजेश सिंह पुत्र अखिलेश सिंह पुत्रगण स्व. हवलदार सिंह, अमित सिंह, अजय सिंह पुत्रगण राजेश सिंह, मंगला सिंह पुत्र स्व. राजाराम सिंह, आयुष सिंह पुत्र अविनाश सिंह, प्रदीप सिंह पुत्र स्व. कामता प्रसाद सिंह, सौरभ गौंड पुत्र सुनील गौड़, सुमन देवी पत्नी स्व. दिनेश सिंह, कमलेश देवी पत्नी राजेश सिंह लाठी, डंडा, सरिया आये और रमेश सति उनके स्वजनों के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला कर दिये।
उक्त आरोपियों के हमले में हीरावती देवी 72 वर्ष पत्नी स्व. जिलेदार सिंह, रमेश सिंह, विनोद सिंह पुत्रगण स्व. जिलेदार सिंह, हर्षिता सिंह पुत्री रमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने आनन—फानन में एंबुलेंस पर फोन किया जिसके बाद पहुंची एंबुलेंस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों द्वारा हीरावती देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायल रमेश सिंह, विनोद सिंह पुत्रगण स्व. जिलेदार सिंह, हर्षिता सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों पक्ष में पूर्व में जमीन से संबंधित विवाद चल रहा था जिसको लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता था। वही पीड़ित के पुत्र हर्ष सिंह ने बताया कि उक्त आरोपीगण दबंग किस्म के हैं। एक आरोपी मंगला प्रसाद सिंह हिस्ट्रीशीटर भी है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर उक्त 10 नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पड़ताल चल रही है तथा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु हिरासत में भी लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं घायल हर्षित सिंह कक्षा 11 की छात्रा है।







