Jaunpur News : धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

Jaunpur News : धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। समाजसेवी हाजी इमरान खान की अध्यक्षता में मदरसा रियाजुल उलूम से निकला जुलूसे मोहम्मदी शाही रोड से होते हुए मोहल्ला कोतवाली कजियाना, बाउली, जंघई तिराहे से सर्राफा गली पुरानी बाजार से जामा मस्जिद पर खत्म हुआ। श्री खान ने कहा कि मक्का शहर में 571 को पैगम्बर साहब हजरत मुहम्मद स.अ.व. का जन्म हुआ था। इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है। हजरत मुहम्मद ने ही इस्लाम धर्म की स्घ्थापना की है। आप हजरत सल्लल्लाहो वाले वसल्लम इस्लाम के आखिरी नबी हैं।

आपके बाद अब कायामत तक कोई नबी नहीं आने वाला। इसी क्रम में फैजान अहमद ने कहा कि मक्का की पहाड़ी की गुफा जिसे गार-ए-हिरा कहते हैं। नबी आखरूज्जमा स.अ.व. को वहीं पर अल्लाह ने फरिश्तों के सरदार जिब्राइल अलेहिस्सलाम के मार्फत पवित्र संदेश सुनाया। अल्लाह की इबादत पर बल दिया। लोगों को पाक-साफ रहने के नियम बताये। साथ ही आपने लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए भी इस्लामिक तरीके लोगों तक पहुंचाये। इस मौके पर कोतवाल दिनेश पाण्डेय, रिजवान खान, फैजान अहमद, नेहाल, शमशुल हक, फिरोज खान, हाफिज यूनूस, मौलाना शमसुद्दीन, जमाल अहमद, चेयरमैन महमूद आलम, इरशाद खान, फहीम आदि लोग मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent