HomeJaunpurJaunpur News: विधायक के प्रयास से बिहरोजपुर में सड़क निर्माण के लिये...

Jaunpur News: विधायक के प्रयास से बिहरोजपुर में सड़क निर्माण के लिये 1.1 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

  • विधायक के प्रयास से बिहरोजपुर में सड़क निर्माण के लिये 1.1 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

  • मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधायक ने की थी निर्माण की मांग

तेजस टूडे सं.
केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा के विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास से धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव की सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 1 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। गुरुवार को कबीरूद्दीनपुर गांव स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान सुभासपा विधायक श्री राय ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव के लोगो द्वारा काफी दिनों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। इसी के तहत उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर उक्त सड़क के निर्माण की मांग की थी जिस पर विधायक के प्रयास से पीडब्लूडी विभाग द्वारा धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव के यादव बस्ती मार्ग के लिए 1 करोड़ 1 लाख रुपये की बजट स्वीकृत कर दी गई है।

विधायक श्री राय ने बताया कि विभाग द्वारा बजट स्वीकृत करने का पत्र प्राप्त हो गया है। जल्द ही उक्त सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तेजी से शुरू हो जाएगा जिसका सीधा लाभ उक्त मार्ग से गुजरने वाले लोगो को होगा। क्षेत्र के दिनेश यादव फौजी, सुजीत जायसवाल, मेवा लाल यादव, सुरेंद्र प्रताप यादव, मस्तु मिश्र, लाल बहादुर यादव, अवधेश यादव आदि ने इस सड़क निर्माण का बजट स्वीकृत होने पर विधायक के प्रयास पर प्रसन्नता जताई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read