HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 27 दिसम्बर को

JAUNPUR NEWS : विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 27 दिसम्बर को

JAUNPUR NEWS : विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 27 दिसम्बर को

जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 27 दिसम्बर को समस्त पदाभिहित स्थलों पर कर दिया गया है। मतदाता सूची 27 अक्टूबर से 9 दिसम्बर तक जन सामान्य के निरीक्षण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील कार्यालय) समस्त पदाभिहित स्थलों एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समस्त अर्ह नागरिक एवं जिन व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है। ये प्रारूप-6 में एवं मतदाता सूची में सम्मिलित मृतक डबल शिफटेड मतदाता अपना नाम विलोपित किये जाने हेतु प्रारूप-7 में तथा स्थान परिवर्तन के साथ किसी प्रविष्टि में अशुद्धि होने पर संशोधन हेतु जिनका पहचान नष्ट/खो गया हो, वे अपना दावा निर्धारित प्रारूप-8 पर दावा/आपत्ति संबंधित बीएलओ एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मतदाता पंजीकरण कार्यालय पर प्राप्त करा सकते हैं। समस्त नागरिकों द्वारा आनलाइन वेबसाइट पर सर्च योर नेम इलेक्टोरल रोल बटन पर क्लिक करके मतदाताओं द्वारा अपने से संबंधित विवरण की पुष्टि की जा सकती है। मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। अपने मोबाइल में एप्प डाउनलोड करके भी उक्त सेवायें प्राप्त की जा सकती हैं। प्राप्त दावा/आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन आगामी 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read