Jaunpur News : डा. सन्दीप पुन: बनाये गये भाविप शौर्य के निर्विरोध अध्यक्ष

Jaunpur News : डा. सन्दीप पुन: बनाये गये भाविप शौर्य के निर्विरोध अध्यक्ष

जौनपुर। भारत विकास परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष और पर्यवेक्षक रवि जायसवाल एवं जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव की उपस्थिति में नगर के एक होटल में भारत विकास परिषद शौर्य की चुनावी सभा हुई जहां सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन हुआ। महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीत गाया जिसके बाद संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुये अपने कार्यकाल के प्रमुख कार्यक्रमों की चर्चा किया। इसके पश्चात् चुनाव अधिकारी रवि जायसवाल ने सभी को चुनाव प्रक्रिया के नियमों से अवगत कराया जिसके बाद सर्वप्रथम नियमानुसार सचिव पद हेतु प्रशान्त सिंह ने डा. आनन्द प्रकाश का नाम प्रस्तावित किया। डा. अमरनाथ पाण्डेय एवं सन्दीप चौधरी ने अनुमोदन किया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जतायी तो डा. आनन्द प्रकाश सचिव हेतु चयनित किये गये। संस्था के सबसे महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष के लिये जयशंकर सिंह ने संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय का नाम प्रस्तावित किया जिस पर जनार्दन पाण्डेय व सुनील सिंह ने अनुमोदन किया। ऐसे में एक बार पुन: डा. सन्दीप पाण्डेय को संस्थाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया जिस पर सभी सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सावित्री सिंह, रश्मिता सिंह, अवधेश गिरि, राजेश कुमार, डा. प्रमोद सैनी, आनन्द अस्थाना, प्रमोद मौर्य, अम्ब्रेश पाठक, हर्षित गुप्ता, सुजीत यादव, आनन्द मिश्र, आनन्द देव वर्मा, समशेर बहादुर पाल, सन्दीप चौधरी, आशुतोष राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent