HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डा. नीरज अवस्थी बने भू एवं ग्रहीय के प्रभारी...

JAUNPUR NEWS : डा. नीरज अवस्थी बने भू एवं ग्रहीय के प्रभारी विभागाध्यक्ष

JAUNPUR NEWS : डा. नीरज अवस्थी बने भू एवं ग्रहीय के प्रभारी विभागाध्यक्ष

सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के भू एवं ग्रहीय विभाग के डॉ. नीरज अवस्थी को विभाग का प्रभारी विभागाध्यक्ष नामित किया गया है। इस पद पर इसके पहले डॉ श्याम कन्हैया थे। डॉ. अवस्थी ने कहा कि वह विभाग के सभी शिक्षकों के सहयोग से विभाग में बेहतर शिक्षा एवंं शोध का माहौल बनाने का प्रयास करेंगे और विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। डॉ. अवस्थी इसके पहले भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी) अहमदाबाद एवं भारतीय प्रद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) कानपुर में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च वर्क कर चुके हैं। डॉ. अवस्थी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक हैं जिन्होंने विभिन्न भू-रसायनों एवं समस्थानिकों का प्रयोग करते हुए भारत के भूविज्ञान से संबंधित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध पत्र प्रकाशित किये हैं। शनिवार को डॉ. अवस्थी को रज्जू भैया संस्थान के निदेशक एवं भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद यादव ने कार्यभार ग्रहण कराया। प्रो. देवराज सिंह डॉ. गिरिधर मिश्र, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. आलोक वर्मा, संदीप वर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. श्रवण कुमार, शशिकांत यादव, सौरभ सिंह, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. सुजीत चौरसिया सहित रज्जू भैया संस्थान, विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने डा. अवस्थी को बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read