JAUNPUR NEWS : 5 साल से परेशान महिला को डा. आलोक यादव ने पहुंचायी राहत

JAUNPUR NEWS : 5 साल से परेशान महिला को डा. आलोक यादव ने पहुंचायी राहत

कुल्हे का सफल प्रत्यारोपण करके डा. आलोक ने मरीज को किया स्वस्थ
जौनपुर। 5 साल पहले कुल्हे का आपरेशन कराने के बावजूद भी दर—दर भटक रही पीड़िता अब पूरी तरह स्वस्थ हो गयी, क्योंकि नगर के नईगंज स्थित दुर्गा सिटी अस्पताल में डा. आलोक यादव ने उनके कुल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर दिया।
मालूम हो कि जिला मुख्यालय से सटे मोहम्मदपुर निवासी राम आसरे की लगभग 50 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी के कुल्हे में 5 वर्ष पहले अचानक समस्या आयी। कई अस्पतालों का चक्कर लगाने के बाद किसी अस्पताल में उन्होंने अपने कुल्हे का आपरेशन करवाया। इसके बाद भी वह अपनी समस्या ग्रसित रहीं जिनके परिजन जौनपुर के अलावा अन्य जनपदों में स्थित तमाम अस्पतालों में चक्कर लगाये लेकिन समस्या जस की तस बनी रही।

इसी बीच दुर्गा सिटी अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर गये एक मरीज ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आलोक यादव के बारे में उनको जानकारी दिया। इस पर परिजन पीड़िता को लेकर दुर्गा सिटी अस्पताल लाये जहां डा. आलोक यादव ने नये सिरे जांच—पड़ताल करते हुये अपनी टीम के साथ सुनीता के कुल्हे का प्रत्यारोपण किया जो पूर्णत: सफल रहा। अपनी समस्या से निजात पायी पीड़िता ने डा. आलोक सहित पूरी टीम को धन्यवाद दिया। वहीं डा. आलोक ने कहा कि ऐसे तमाम मरीज उनके यहां से ठीक हो गये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent