HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सीएचसी पर इमरजेंसी में नदारत मिलते हैं डाक्टर, भटकते...

JAUNPUR NEWS : सीएचसी पर इमरजेंसी में नदारत मिलते हैं डाक्टर, भटकते हैं मरीज

JAUNPUR NEWS : सीएचसी पर इमरजेंसी में नदारत मिलते हैं डाक्टर, भटकते हैं मरीज

इमरजेंसी में मरीजों को लेना पड़ता है झोला छाप डॉक्टरों का सहारा
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर में मरीजों को इमरजेंसी में डॉक्टर अक्सर नदारत रहते हैं। स्वास्थ्य सेवाएं देने की व्यवस्थाएं भी सही नहीं है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों को सिर्फ भटकना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि मरीज एक तो झोला छाप डॉक्टरों के यहाँ जाना पड़ता है। जो बहुत गंभीर होते हैं, वह किसी निजी अस्पताल या जिला अस्पताल चले जाते है। रविवार की शाम को सीएसची पर मरीज इमरजेंसी में दवा लेने के लिए डॉक्टर को दिखाने के लिए खड़े थे। जिस डॉक्टर की ड्यूटी लगी थी, वह नदारद थे। मरीज डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। इस सीएसची पर मनमानी घरजानी वाली कहानी चरितार्थ होती दिखलाई पड़ रही है। देखा गया कि रविवार की देर शाम को जायजा लेने पर पाया गया की सीएसची पर सिर्फ एक फार्मासिस्ट, एक चौकीदार मौके पर मौजूद था। जब फार्मासिस्ट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहब चाय पीने गए हैं। पूछा गया कि कब गए हैं तो बताया कि 2 बजे से। फिलहाल शाम 7 बजे तक सिर्फ डॉक्टर साहब चाय ही पी रहे थे। जब मरीज प्रशांत मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे बुखार है। मैं इमरजेंसी में दवा लेने आया था। डॉक्टर नहीं मिले। अब मुझे बाहर से दवा लेनी पड़ेगी। मरीज गुड्डू सिंह को पेट में दर्द था। डॉक्टर नन मिलने से उन्हें बाहर जाकर दवा लेनी पड़ी। इस बाबत पूछे जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read