JAUNPUR NEWS : डीएम साहब, अब लौहपुरूष के सिर पर छतरी लगवा दीजिये: अशोक पटेल
JAUNPUR NEWS : डीएम साहब, अब लौहपुरूष के सिर पर छतरी लगवा दीजिये: अशोक पटेल
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक पटेल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विकास भवन के प्रांगण में स्थापित है। उसका अनावरण देश के तत्कालिक गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने 16 जनवरी 1999 को किया था।
श्री पटेल बताया कि सरदार पटेल की मूर्ति पर छतरी लगाने का कार्य शुरू करवाने हेतु शासन—प्रशासन से बराबर मांग किया जाता रहा है लेकिन नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी द्वारा उक्त कार्य को पूर्ण नही कराया गया। भाजपा नेता ने बताया कि प्रतिमा के चारों ओर पाइप लगा दिया गया लेकिन उस पर छतरी नहीं लगाया गया है जो सरदार पटेल का अपमान है। उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये उक्त निर्माण कार्य को सम्पन्न कराने की मांग किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।