JAUNPUR NEWS : नमामि गंगे एवं अमृत योजना के कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण
अजय पाण्डेय
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा ने शहर में चल रहे नमामि गंगे एवं अमृत योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी ने जोगियापुर में आई.पी.एस. कार्य और चहारसू चौराहे पर मेन होल कार्य के उपयुक्तता की जांच किया।
उन्होंने हनुमान घाट पर जाकर नमामि गंगे द्वारा बनाए जा रहे पंपिंग के निर्माण और बलुआघाट आई.पी.एस. निर्माण की जानकारी ली और पाया कि आई.पी.एस संचालित है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए थे अवशेष नाले को जल्द से जल्द टैप किया जाय।
मछलीशहर पड़ाव पर अमृत योजना के सड़क निर्माण कार्य को देखा और निर्देशित किया कि 01 सप्ताह के भीतर सड़क को ब्लैक टॉप कर दिया जाय। इस अवसर पर नमामि गंगे के ए.ई. पुरुषोत्तम सरोज, जे.ई. योगेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम सचिन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।