HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जनचौपाल में डीएम ने जानी सरकारी योजनाओं की हकीकत

JAUNPUR NEWS : जनचौपाल में डीएम ने जानी सरकारी योजनाओं की हकीकत

JAUNPUR NEWS : जनचौपाल में डीएम ने जानी सरकारी योजनाओं की हकीकत

नीरज गुप्ता/सोनू गुप्ता
रामनगर, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत डेड़ारपुर में जनचौपाल का आयोजन हुआ जहां उन्होंने जनचौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। साथ ही विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि गांव में विद्युत कनेक्शन बहुत कम है, इसलिए विद्युत विभाग प्रर्वतन की कार्यवाही करें। उन्होंने ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्वि, विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।
इसी क्रम में गांव में व्यक्तिगत जमीन पर सामुदायिक शौचालय बना दिये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्कालीन सचिव एवं ग्राम प्रधान से धन वसूली करने के निर्देश दिये। शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 01 टीम बनाकर गांव में बने शौचालयों का सत्यापन कराकर आज ही सूचित करें। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि आवास के नाम पर कोई भी व्यक्ति अतिरिक्त पैसे की मांग करता है तो उसकी सूचना दे, ताकि पैसा मांगने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा सके। गांव में सभी हैण्डपम्प क्रियाशील है। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान लम्पी वायरस के टीकाकरण के सम्बन्ध में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि टीका नही लगाया गया है। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पशुधन प्रसार अधिकारी पंकज पटेल एवं मोबाईल यूनिट के चिकित्सक को निलम्बित करने के निर्देश दिया। साथ ही कहा कि आज ही गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण कर सूचित करें। उप परियोजना निदेशक आत्मा रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के कुल 187 लाभार्थी पंजीकृत है जिन्हें योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। 15वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी एवं बैंक खाता आधार सीडेड होना अनिवार्य कर दिया गया है। गांव में 24 कृषकों की ई-केवाईसी एवं 15 कृषकों का खाता आधार सीडेड नहीं है। आज की चौपाल में 7 कृषको का ई-केवाईसी एवं 4 कृषकों का डाकखाने में खाता खुलवाया गया। जिलाधिकारी ने उप परियोजना निदेशक कृषि प्रसार को निर्देशित किया कि शेष कृषकों का भी कैम्प में बुलाकर डाटा अपडेट करायें, ताकि आगामी 15वीं किस्त से सभी लाभार्थियों को लाभान्वित करें। गांव में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत टंकी का निमार्ण कार्य चल रहा है। 6 महीने के भीतर प्रत्येक घर में हर घर नल योजना के तहत पानी पहुंचा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने मीना की गोदभरायी एवं अशं का अन्नप्रासन कराया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी विजय यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी आर0पी0 सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read