HomeJaunpurJaunpur News : सेण्ट जेवियर्स सहित विभिन्न स्कूल में मनाया गया दीपावली...

Jaunpur News : सेण्ट जेवियर्स सहित विभिन्न स्कूल में मनाया गया दीपावली का पर्व

Jaunpur News : सेण्ट जेवियर्स सहित विभिन्न स्कूल में मनाया गया दीपावली का पर्व

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के खुटहन रोड सेंट जेवियर्स में शनिवार को दीपावली महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने रंगोली बनाई। इसके अलावा तमाम विद्यार्थी देवी देवताओं की वेशभूषा में सजे दिखे और दिया कंपटीशन हुआ। प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व की शुरुआत लक्ष्मी गणेश की आरती के साथ हुई। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को दीपावली पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। स्कूल के चयनित विद्यार्थियों के बीच रंगोली बनाओ, दिया सजाओ, शुभकामना संदेश पत्र आदि की प्रतियोगिता हुई।

इसके अलावा तमाम विद्यार्थी देवी देवताओं के परिधान में सजकर विद्यालय पहुंचे। विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र से देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय का शिक्षण स्टाफ और कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर पुराना चौक मैं भी धनुष बाण प्रतियोगिता रूप सज्जा प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता दीप सज्जा प्रतियोगिता नाटक प्रतियोगिता नृत्य प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिसमें भैया बहनों ने प्रतिभाग करने के साथ ही बड़े उत्साह से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस अवसर पर अध्यापक भैया बहनों ने अतिथियों के साथ उनका जजमेंट किया उनका निर्णय अभी सुरक्षित रखा गया है जो छुट्टी खत्म होने के उपरांत उन्हें बताया जाएगा। साथी पुरस्कृत भी किया जाएगा।

प्रधानाचार्य श्री प्रकाश पांडे ने बताया कि बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपरा त्योहारों के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बहुत ही आकर्षक ढंग से अपने अपने कार्य क्षेत्र को अंजाम दिया और सभी के प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन व मनमोहक रहे। इसी क्रम में प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद रज्जू भैया सरस्वती विद्या मंदिर में भी रंगोली प्रतियोगिता दीप बनाओ प्रतियोगिता दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के भैया बहनों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। साथी विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद प्रताप सिंह व मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि ने उनके प्रदर्शन को देखकर सराहा और अब निर्णय को दिया और उनके निर्णय को गोपनीय रखते हुए छुट्टी के उपरांत भैया बहनों को बताया जाएगा और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य भैया बहनों ने इस पर्व को सफल होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read