Jaunpur News : कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की हुई मौत

Jaunpur News : कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की हुई मौत

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मजडीहा मोड़ के समीप सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मजडीहा गांव निवासी दयाशंकर यादव (55) पुत्र सीताराम शनिवार की दोपहर साइकिल से धनतेरस के त्यौहार पर बाजार से खरीदारी करके घर लौट रहा था। मजडीहा मोड़ के समीप पहुंचा जहां तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला