JAUNPUR NEWS : जिला प्रबन्धक कार्यकारिणी का हुआ गठन

JAUNPUR NEWS : जिला प्रबन्धक कार्यकारिणी का हुआ गठन

ऐडेड प्रबन्धक सभा के जिलाध्यक्ष विनय व महासचिव बने राजीव
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज के सभागार में अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा-उत्तर प्रदेश के जौनपुर इकाई का गठन वाराणसी मंडल प्रभारी गजेंद्र सिंह के संरक्षण में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से जौनपुर प्रबंधक सभा का संरक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह व डा. जय प्रकाश तिवारी बने। जिलाध्यक्ष सिरसी इ.का. के प्रबंधक डा. विनय कुमार सिंह व महासचिव राजीव सिंह को चुना गया। प्रथम जिला उपाध्यक्ष हृदय प्रकाश सिंह रानू व द्वितीय जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय चुने गये। सचिव मुकेश तिवारी, कोषाध्यक्ष संत प्रसाद राय, जनसंपर्क अधिकारी पंकज शुक्ला एवं सदस्य कार्यकारिणी साहब लाल यादव को चुना गया। जिलाध्यक्ष डा. विनय सिंह ने अपने प्रथम उद्बोधन में कहा कि शिक्षा का स्तर विद्यालयों में पूर्ण रूप से सुधर जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के प्रबंधक बंधुओं की जो भी समस्या होगी उसे वह संगठन को अवगत कराएंगे। जिला, मंडल और प्रदेशस्तर के अधिकारियों, नेताओं को मंत्रियों के माध्यम से उस समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वाराणसी मंडल के प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रबंधकों के छीने गये अधिकार को पुनः प्राप्त करने हेतु हम सभी लोग संगठित होकर एक साथ लड़ेंगे तो निश्चित रूप से वह सारे अधिकार वापस मिलेंगे। अबकी बार आर-पार की लड़ाई होगी। पूर्व की सरकारों द्वारा प्रबंधकों के अधिकारों का जो हनन किया गया है। उसे वर्तमान सरकार वापस करें अन्यथा हम सभी अनुदान प्राप्त विद्यालय के प्रबंधक अपना अनुदान वापस करने का अंतिम निर्णय प्रदेश स्तर पर लेने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदार वर्तमान सरकार होगी। इस अवसर पर प्रबंधक मैन बहादुर सिंह, राम प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कुंवर मृगेद्र सिंह ‘शिव बाबा’, विनय कुमार सिंह, अजय यादव, सुधाकर सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र प्रताप सिंह व संचालन विनय कुमार सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent