JAUNPUR NEWS : श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
प्रमोद जायसवाल
जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर आदि गंगा गोमती के तटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह होते ही श्रद्घालुओं ने गोमती नदी तट स्थित हनुमान घाट, गूलरघाट, गोपी घाट, सूरज घाट, सई-गोमती के संगम राजेपुर सहित ग्रामीणांचलों में स्नान किया। भगवान विष्णु की पूजा की तथा गरीबों में वस्त्र, अन्न आदि का दान दिया। नगर के हनुमान घाट, गोपी घाट, सूरज आदि घाटों पर तड़के ही स्नानार्थी जुटने लगे थे। आदि गंगा गोमती में स्नान के बाद भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया। मंदिरों में पूजा-पाठ किया।
पचहटिया स्थित सूरज घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर पुरूष व महिला पुलिस की तैनाती रही। इधर सिरकोनी क्षेत्र के राजेपुर गांव स्थित सई-गोमती के संगम तट पर पर भी लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। ऐतिहासिक मेले लोगों ने जमकर खरीदारी की। कहा जाता है कि भगवान रामचंद्र जी ने लंका से माता सीता के साथ अयोध्या लौटते समय इसी संगम पर स्नान कर पूजा के लिए शिवलिंग की स्थापना की थी। तुलसीदास जी ने भी रामचरितमानस में इसका वर्णन किया है। उसी समय से कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिमुहानी पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जाता रहा है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।