HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : रेलवे ट्रैक के किनारे मिले अज्ञात व्यक्ति की हुई...

JAUNPUR NEWS : रेलवे ट्रैक के किनारे मिले अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : रेलवे ट्रैक के किनारे मिले अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना व कोठवार के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति को अचेत अवस्था में देर रात पुलिस ने देखा और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को कहीं से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति अज्ञात पड़ा हुआ है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 2:00 बजे रात को उसे उठाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान लगभग 1 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मृतक का रंग गेहुआ कद औसत बताया गया है। वह एक लोवर और टीशर्ट पहने हुए है। पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने के लिए जिला अस्पताल के लाश घर में लाश को रखवा दिया। रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस व्यक्ति की मौत कैसे हुई और कहां का रहने वाला है, यह पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read