HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शादी से लौट रहे युवक की ट्रक से हुई...

JAUNPUR NEWS : शादी से लौट रहे युवक की ट्रक से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

JAUNPUR NEWS : शादी से लौट रहे युवक की ट्रक से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत देवकली बाजार के भठ्ठे के समीप बीती रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी। वहीं जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी। गौरतलब है कि पंचम यादव 49 वर्ष पुत्र नरोत्तम यादव बीती रात अपने ससुराल जमीनपकड़ी शादी में गया हुआ था। खाना खाकर घर वापस देवकली आ रहा था। जैसे ही देवकली बाजार से पहले भठ्ठे के समीप पहुंचा कि केराकत से जौनपुर की तरफ तेजी से जा रही ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल के उपचार हेतु सामुदायिक केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौका देख चालक ट्रक समेत फरार हो गया। भीड़ से किसी ने फरार हो रही ट्रक का नंबर लिख लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार ने कोहराम मच गया। परिजनों ने ट्रक के नंबर के साथ अज्ञात के खिलाफ तहरीर थाने में दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read