Jaunpur News : प्राथमिकी दर्ज होने के एक माह बाद भी नहीं मिली बेटी, मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

Jaunpur News : प्राथमिकी दर्ज होने के एक माह बाद भी नहीं मिली बेटी, मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट
जौनपुर। जनपद के नेवढ़िया निवासी वादिनी की 16 वर्षीय पुत्री का 5 अप्रैल 2024 को अपहरण हो गया। 10 दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी नामजद अभियुक्त की न आज तक पुलिस ने गिरफ्तारी की और न ही लड़की बरामद हो पाई। दीवानी न्यायालय पहुंची पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री, डीआईजी सहित अन्य उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने एवं बेटी की तलाश कराने के संबंध में गुहार लगाया है। उसने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया कि कई बार थाने पर जाने के बावजूद पुलिस ने कई बार दौड़ाया। कोई कार्रवाई नहीं की। किसी प्रकार 10 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज किया तो कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसे आशंका है कि आरोपित उसकी बेटी के साथ दुराचार करके उसकी हत्या कर सकता है। पीड़िता ने विकास एवं उसके सहयोगी पर अपहरण का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने केवल विकास के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent