JAUNPUR NEWS : ग्राहकों की सेवा ही हमारी पहली प्राथमिकता: शंकर
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। वाजिदपुर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया में बिजलेंस एवरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकर सामंता एलडीएम, विशिष्ट अतिथि शम्भू सिन्हा विजलेंस, भानु प्रताप सिंह आरएनडी का शाखा में शाखा प्रबन्धक संतोष कुमार झा एवं नीलू कुमारी सहित समस्त स्टाफ ने बुकें देकर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान एलडीएम शंकर सामंता ने कहा कि यूनियन बैंक में सभी काम ईमानदारी और जिम्मेदारी से किया जाता है। साथ ही साथ शंकर सामंता ने कहा कि ग्राहकों को पूरी तरह से डिजिटल करने का भी कार्य किया जा रहा है जिससे ग्राहकों को लेटेस्ट उत्पाद के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। यूनियन बैंक जनपद का अग्रणी बैंक है। इसको और बेहतर बनाने के लिये हम आगे भी प्रयासरत रहेंगे। शम्भू सिन्हा एवं भानु प्रताप ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्राहकों को आवाज उठाना चाहिए। इस मौके पर गौरव गुप्ता, ईशा भगत, स्वाति, मुकेश, उमा, आशुतोष, जितेन्द्र, नरसिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















