Jaunpur News : जागरूक समाज का निर्माण ही भारत विकास परिषद का लक्ष्यः संगठन मंत्री
Jaunpur News : जागरूक समाज का निर्माण ही भारत विकास परिषद का लक्ष्यः संगठन मंत्री
जौनपुर। भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री विक्रांत खण्डेलवाल का रविवार को जौनपुर शाखा प्रवास कार्यक्रम हुआ जहां औपचारिक बैठक भी हुई। इस मौके पर सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके वन्दे मातरम् गीत हुई। तत्पश्चात् अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख वनवासी सहायता अवधेश गिरी ने श्री खण्डेलवाल का जिन्होंने अपना जीवन भारत माता के गौरव बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया, का जीवन परिचय दिया।
तत्पश्चात् शाखा सचिव दिलीप जायसवाल ने अब तक कराये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रांत से आये प्रांतीय महासचिव रवि जायसवाल ने जौनपुर में नयी शाखा खोले जाने के लिए आग्रह किया। तत्पश्चात श्री खण्डेलवाल ने कहा कि संस्था में प्राथमिक महिला सदस्य बनाया जाय। बचे हुए सत्र 8 महीने किये जाने वाले कार्यक्रमों की सूची तैयार कर ली जाए। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया जाय जिससे हमारे द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्य का अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें। इसी क्रम में नवनिर्मित शाखा महावीर शाखा शाहगंज के अध्यक्ष सचिन जायसवाल, सचिव विकास साहू, महिला संयोजिका रीता जायसवाल के साथ संगठन मंत्री ने विचार विमर्श किया। सभा का संचालन सचिव दिलीप जायसवाल ने किया।
अन्त में जिला संयोजक लोकेश कुमार ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात अतिथिगण को माता शीतला चौकियां का चित्र भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख समग्र ग्राम विकास अतुल जायसवाल, भृगुनाथ पाठक, विक्रम गुप्ता, कोषाध्यक्ष शरद शाहू, महिला संयोजिका बबिता जायसवाल, पूर्व महिला संयोजिका मीनू श्रीवास्तव, कमला साहू, निशा गिरी, शिव जायसवाल, सतेन्द्र अग्रहरि, गणेश साहू, अतुल सिंह, राहुल पांडेय, कृष्णदेव वर्मा, कृष्ण कुमार जायसवाल, पंकज सिंह, शैलेंद्र निषाद, डा. संदीप पांडेय, खेतासराय से शुभम जायसवाल, खुटहन से सुनील मौर्या, बजरंग बली सहित तमाम लोग उपस्थित थे।