JAUNPUR NEWS : इण्डिया गठबंधन में पड़ने लगी दरार: स्वाति
ज्योतिषाचार्य से आशीर्वाद लेने खुदौली पहुँची पूर्व मंत्री
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह शुक्रवार की देर शाम खुदौली गांव निवासी ज्योतिषाचार्य अवनीश सिंह ‘गुरु’ के आवास पहुँचकर उनका हाल जाना। आशीर्वाद लेने पहुँची स्वाति एक घण्टा रुकने के बाद लखनऊ वापस लौट गई। पूर्व मंत्री का कार्यक्रम निजी के चलते किसी को भनक तक नहीं लगी। लखनऊ के सरोजनीनगर से विधायक रहीं पूर्व मंत्री स्वाती सिंह गुरु महाराज के आवास पर उनसे बातचीत की। उन्होंने गुरु से विश्व कल्याण की कामना की। बाहर निकली तो मौजूद लोगों से संवाद भी किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए यूपी की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहतर कार्य कर रहे हैं। सभी महत्वाकांक्षी योजना का लाभ सभी के दरवाज़े तक पहुँच रही है। समाजवादी पार्टी सिर्फ़ सत्ता परिवर्तन के लिये लोगों को बरगला रही है लेकिन जनता मोदी और योगी को ही वरियता दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्ष बौना साबित हो रहा है। एक सवाल के जवाब में स्वाति ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ एकजुट विपक्षी पार्टियों के गठबंधन में दरार आना शुरू हो गया है। एक बार फिर केंद्र में भारी बहुत से मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। इस मौके पर समाजसेवी रिंकू सिंह, मन्नू नेता, अभिषेक परमार, डॉ. अनीश सिंह चौहान, प्रवेश यादव, अमन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















