JAUNPUR NEWS : सहायक अभियन्ता अनिल त्रिपाठी को साथियों ने दी भावभीनी विदाई
जौनपुर। जनपद के निर्माण खण्ड सीडी द्वितीय के सहायक अभियन्ता अनिल कुमार त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर साथियों ने विभाग में विदाई समारोह किया। इस मौके पर श्री त्रिपाठी के कार्यों की चर्चा करते हुये जहां उनकी कार्यकुशलता को सराहा, वहीं माल्यार्पण करते हुये उन्हें भावभीवी विदाई भी दिया। बुधवार को विभाग परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सहायक अभियन्ता ए. हक, जेई रामनाथ यादव, जेई राम सुधारे यादव, लिपिक उदय सिंह, जितेन्द्र यादव, ठेकेदार पवन सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। विदाई समारोह की अध्यक्षता अधिशासी अभियन्ता राजेश एवं संचालन सुनील कुमार गुप्ता जेई ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।