JAUNPUR NEWS : 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्दता जागरूकता अभियान

JAUNPUR NEWS : 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्दता जागरूकता अभियान

जौनपुर। सिविल जज सी0डी0/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर 2 से 8 अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता अभियान का साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। 2 अक्टूबर 2023 को जनपद स्तर, तहसील स्तर एवं ब्लाक स्तर पर प्रभातफेरी का आयोजन किये जाने एवं जिले के समस्त प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक एंव उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा महाविद्यालयों को सम्मिलित करते हुए समस्त विद्यालयों में निबंध एवं चित्रकला का भी आयोजन किया जाएगा। समस्त विद्यालयों द्वारा दोनो संवर्गों में अपने विद्यालय की 3-3 उत्कृष्ट निबन्ध एवं चित्रकला प्रविष्टियो को 5 अक्टूबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्राप्त कराया जाएगा। विद्यालयों से प्राप्त प्रविष्टियों में से निर्वाचक मण्डल द्वारा निबन्ध एवं चित्रकला प्रविष्टियों में से उत्कृष्ट प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रविष्टियों को चयनित व पुरस्कृत किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला