HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मण्डी समिति के चतुर्थी श्रेणी की महिलाकर्मी की हुई...

JAUNPUR NEWS : मण्डी समिति के चतुर्थी श्रेणी की महिलाकर्मी की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : मण्डी समिति के चतुर्थी श्रेणी की महिलाकर्मी की हुई मौत

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में तैनात चतुर्थ श्रेणी की महिला की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।मौके पर मौजूद पडोसियों ने सूचना परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुचें परिजन शव को अपने साथ लेकर घर चले गये। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के बचनपट्टी गांव निवासी 54 वर्षीय फूलमती पत्नी स्व. रामप्यारे नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थी। रविवार की रात मंडी परिसर स्थित आवास पर भोजन करके लेटी हुई थी कि अचानक देर रात तबियत बिगड़ने पर साथ रह रहे नातियों ने इसकी सूचना पडोसियों को दिया। पड़ोसियों ने महिला को इलाज हेतु एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पडोसियों ने मृतका के परिजनों को दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को अपने साथ अपने घर सुल्तानपुर जनपद के बचनपट्टी लेकर चले गए। वहीं म़ृतका से सिर्फ एक पुत्री है। वह भी अपने पति के साथ अपने घर रहती है। वहीं अपनी मां की सेवा करती थी। इस संबंध में पूछे जाने पर मंडी सचिव गुलाब सिंह ने बताया कि मंडी समिति मे चपरासी पद पर 2013 से तैनात थी। चतुर्थ श्रेणी महिला की हृदयगति रुकने से मौत हो गई है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read