Jaunpur News: जमीनी बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 8 घायल

  • जमीनी बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 8 घायल

  • पंचायत के दौरान हुई कहासुनी मारपीट में हुई तब्दील

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पूरनपुर गांव में जमीन बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों ने पंचायत बुलाई। आरोप है कि पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से 8 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों के उपचार हेतु उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक पक्ष से यदुनाथ पुत्र कुबेर 70 वर्ष, बबीता पत्नी कमलेश 27 वर्ष, कमलेश यादव पुत्र साहब लाल व दूसरे पक्ष में सुनील यादव पुत्र महातिम यादव 38 वर्ष, महातिम पुत्र जयनाथ 58 वर्ष, अनिल यादव पुत्र महातिम की हालत नाजुक से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।