HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कुरान शरीफ मुक्कमल करने वाले बच्चे किये गये सम्मानित

JAUNPUR NEWS : कुरान शरीफ मुक्कमल करने वाले बच्चे किये गये सम्मानित

JAUNPUR NEWS : कुरान शरीफ मुक्कमल करने वाले बच्चे किये गये सम्मानित

रियाजुल हक
जौनपुर। मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के तहत संचालित होने वाले मियांपुर के मदरसा अरबिया कादरिया में छोटी उम्र में अरबी भाषा की पवित्र कुरान शरीफ को मुकम्मल करने वाले अशियम एहसान को एक समारोह में सम्मानित किया गया। समिति की तरफ से एक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बच्चे की हौसला अफजाई की गई। इस मौके पर डायरेक्टर बख्तियार आलम ने कहा कि किसी भी भाषा को इतनी कम उम्र में पढ़ लेना दूसरों के लिए एक हौसला देना होता है। हमारी सोसाइटी सामाजिक कार्यों के साथ बच्चों को मजहबी व सभी प्रकार की शिक्षा देने के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर कमेटी मेंबर, मोहम्मद साकिब, अफाक अहमद, वसीक अहमद, मोहम्मद असद, ख्वाजा अहमद हसन, शैंकी, राहिल अहमद, हेलाल अकबर, अताउरहमान, रियाजुल, अफशा नाज आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read