HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : चेयरमैन प्रतिनिधि ने विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई व पेयजल...

JAUNPUR NEWS : चेयरमैन प्रतिनिधि ने विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : चेयरमैन प्रतिनिधि ने विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण

केएस यादव/बीके सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत की चेयरमैन उम्मे रहीला के प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान ने बुधवार को सुबह कार्यालय के सफाई सुपरवाइजर के साथ नगर पंचायत के वार्ड हिसारकोट व काजी अहमद नूर द्वितीय में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। हिसारकोट मकदूम स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जलकल व पानी की टंकी को दुरुस्त करवाने की शिकायत मिली जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यालय के प्लम्बर साजन व सावन को मौके पर बुलाकर पेयजल की व्यवस्था को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। वहीं वार्ड काजी अहमद नूर द्वितीय में रमाशंकर निषाद ने नाली की सफाई करवाने की शिकायत की जिस पर उन्होंने सफाई सुपरवाइजर वेद प्रकाश व रिजवान को जल्द से जल्द सफाईकर्मियों की टीम लगवाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 खान ने बताया कि निरीक्षण सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि कार्यों को लेकर किया गया जिसमें कर्मचारियों को जल्द से जल्द उक्त समस्याओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान सत्येंद्र नारायण तिवारी, वेद प्रकाश, रिजवान, सावन, नवनीत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read