Jaunpur News : दिव्यांगों को वस्त्र व मरीजों को फल वितरित कर मनाया ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

Jaunpur News : दिव्यांगों को वस्त्र व मरीजों को फल वितरित कर मनाया ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

गरीब मजदूरों की सेवा सबसे बड़ा धर्मः आरपी सिंह

महराजगंज, जौनपुर। अखण्ड राजपूताना सेवा संघ ने दिव्यांग महिलाओं को वस्त्र, मरीजों को फल वितरण, पौधरोपण एवं छात्रों को कॉपी किताब का वितरण कर राष्ट्रीय संरक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन मनाया। जानकारी के अनुसार महराजगंज क्षेत्र के लोहिंदा चौराहा स्थित अखंड राजपूताना सेवासंघ के ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय संरक्षक के जन्मदिन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि राजपूत सदैव मातृभूमि की रक्षा व न्याय की लड़ाई लड़ता रहा है। समाज में नैतिकता मानवता की रक्षा राजपूत प्राचीन काल से करते रहे हैं। ऐसे में हमारे संगठन ने राष्ट्रीय संरक्षक के जन्मदिन के मौके पर गरीब मजलूम दिव्यांगों एवं छात्रों की सेवा करने का निर्णय लिया है। क्योंकि इनकी सेवा में ही समाज की उन्नति विकास संभव है।

हमारे राष्ट्रीय संरक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह लगातार समाज सेवा का व्रत लिये हैं। जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण के साथ-साथ लोगों को रोजगार देने के क्षेत्र में आप द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। इस दौरान अखण्ड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा अमारी स्थित शिव मंदिर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में पौधरोपण के साथ-साथ मरीजों को फल वितरित किया गया। बदलापुर स्वास्थ्य केन्द्र पर वाटर कूलर लगाने की सहमति व्यक्त किया। 51 दिव्यांगों को वस्त्र वितरित किया गया। वहीं 51 विधवा महिलाओं को साड़ी का वितरण हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सहायक अध्यापक राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित 10 राजपूत समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान अनिल सिंह, कैप्टन डीएन सिंह, नीरज सिंह, अशोक सिंह, सत्य नारायण सिंह, महेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, अवधेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सिंह ने किया। दिव्यांग विद्यालय संचालक अजय सिंह को सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष राजदेव सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना प्रतिनिधि क्षेत्र के लिये घोषित किया। अनिल त्रिवेणी सिंह मुन्ना को महाराजगंज कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठ पदाधिकारी नीरज सिंह का भी जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सदर विधानसभा अध्यक्ष, बदलापुर ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent