HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : प्रेम व सौहार्द के वातावरण में मनायें त्योहार: थानाध्यक्ष

JAUNPUR NEWS : प्रेम व सौहार्द के वातावरण में मनायें त्योहार: थानाध्यक्ष

JAUNPUR NEWS : प्रेम व सौहार्द के वातावरण में मनायें त्योहार: थानाध्यक्ष

सपतहां थाने में सम्पन्न हुई शान्ति समिति की बैठक
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में दुर्गा-पूजा व दशहरा त्यौहार को लेकर थानाध्यक्ष विनोद सिंह की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक हुई जहां सरपतहां थानान्तर्गत आने वाले सभी गांवों के दुर्गा पूजा समिति व राम लीला समिति के पदाधिकारी व क्षेत्र के सभी सम्मानित सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में थानाध्यक्ष ने लोगों से आपसी प्रेम और सौहार्द के वातावरण में त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि नवरात्र और दशहरा का पर्व हमें धैर्य, क्षमाशीलता, सत्य, शान्ति का संदेश देता है। साथ ही सभी त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का द्योतक है, इसलिए स्नेह और प्रेम के वातावरण में पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति ब्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस सदैव सचेष्ट है। कहीं भी अशांति की स्थिति उत्पन्न होती दिखाई दे तो तत्काल हमें सूचित करें। क्षेत्र में अशांति पैदा करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय, मो. नौशाद, कार्यालय प्रभारी सुनील सोनकर, दुर्ग विजय यादव, दीपक सिंह, क्षेत्रीय प्रबुद्ध लोगों में प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. राकेश चन्द्र तिवारी, उ.प्र. माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति, बृजेश दूबे, कुन्दन गुप्ता, नितिन यादव, आदर्श तिवारी, प्रदीप वर्मा, विवेक सिंह आदि दुर्गा पूजा समिति, रामलीला समिति के पदाधिकारी/सदस्यगण आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read