HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : व्यापार मण्डल ने वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान करते हुये...

JAUNPUR NEWS : व्यापार मण्डल ने वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान करते हुये आयोजित की व्यापारी संगोष्ठी

JAUNPUR NEWS : व्यापार मण्डल ने वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान करते हुये आयोजित की व्यापारी संगोष्ठी

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान गोकुल घाट के पावन तट पर इस उद्देश्य के साथ किया गया कि जिन वरिष्ठ व्यापारियों ने अपने जीवन के लगभग 60 वर्ष व्यापार को बढ़ाते हुए जौनपुर का गौरव बढ़ाया, उनको सम्मानित कर व्यापार मंडल अपने को गौरवान्वित हो। इसी को लेकर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी का स्वागत किया तो जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि आज इन वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान करते हुए बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि अपने बीच के लोगों को इनके द्वारा व्यापार के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए सम्मानित करके जो खुशी प्राप्त होती है, उसे शब्दों में बताया नहीं जा सकता। सम्मानित किए गए व्यापारियों में गोपाल कृष्ण हरलालका, शिवकुमार प्रधान, राजदेव यादव, विष्णु जायसवाल, सरयू प्रसाद सेठ, शाहिद मंसूरी, अनिल मद्धेशिया, गणेश साहू, अरविंद जायसवाल, अभिषेक सेठ हैं। साथ ही रक्तदाता सम्मान में नीरज शाह, गोविंद साहू, सौरव प्रताप को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जगदीश गाढ़ा ने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से हम सभी इतनी उम्र होने के बाद भी अपने व्यापार में आज भी सहयोग कर पा रहे हैं। सभी व्यापारियों को ईमानदारी पूर्वक अपना कार्य करना चाहिये। विशिष्ट अतिथि अशोक बैंकर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये नगर अध्यक्ष सहित पूरी टीम को व्यापारियों का सम्मान करने के लिए साधुवाद दिया।कार्यक्रम में उपस्थित संयोजक विवेक सेठ और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा आशीष गुप्ता ने सभी व्यापारियों को एकजुट रहने की सलाह दिया। साथ ही व्यापार मंडल के हर एक संघर्ष में साथ देने का वादा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विमल भोजवाल, सतीश अग्रहरि, राकेश जायसवाल, विजय अग्रहरी, सुशील निगम, शिवम अग्रहरी, अशोक साहू, डी.के. अग्रहरि, हफिज शाह, मनोज साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, अनिल वर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी, अरशद कुरैशी, विमल भोजवाल, पंकज जायसवाल, जगदीश मौर्य, ओम प्रकाश जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, श्यामचंद अग्रहरि, अनिल जायसवाल, संतोष साहू, अरुण त्रिपाठी,नरेंद्र जायसवाल के अलावा डॉ बीएस उपाध्याय, श्याम मोहन अग्रवाल, ब्रह्मेश शुक्ला, शशांक सिंह, पवन जायसवाल, दिलीप शुक्ला, अशर्फी जायसवाल, संतोष त्रिपाठी, अमितोष गुप्ता, डॉ अजीत कपूर, डा. एमएम वर्मा, वीरेंद्र यादव, चेतन टंडन, रामेश्वर केसरवानी, मनोज तिवारी, संजय जाडवाणी, जगी लाल अग्रहरि, निरंजन सेठ, लोकेश साहू, अजीत सोनी, संजीव चौरसिया, सुशील स्वामी, संतोष मौर्य, यशवंत साहू, बसंत प्रजापति, विष्णु सेठ, संदीप पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सेठ, रमेश श्रीवास्तव, मो. मुस्तफा, संदीप गुप्ता, अशोक जायसवाल, अजय अग्रहरि, राजेश जायसवाल सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ राजेश्वर सिंह ने ईस वंदना से किया। संचालन एडवोकेट संजीव यादव एवं हफीज शाह ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि एवं मनोज साहू ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read