Jaunpur News : बंजर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख के बने स्कूल पर चला बुलडोजर
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। पूर्व ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव के स्कूल पर शनिवार को सरकारी बुलडोजर चलाया गया। बुल्डोजर चलने की खबर से जनपद भर में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के पकड़ी ब्लाक चौराहे पर स्थित अमरनाथ राष्ट्रीय बौद्ध विहार माध्यमिक विद्यालय पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल, सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय, बक्शा एसओ ओम नारायण सिंह, सिकरारा एसओ विवेक तिवारी भारी पुलिस बल पोकलेन लेकर प्रशासन उक्त विद्यालय पर पहुँचा।
उक्त विद्यालय काफी दिनों से बंद चल रहा है। पोकलेन मशीन से स्कूल ढहाया जाने लगा तो राहगीर रुककर वीडियो बनाने लगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि उक्त स्कूल बंजर की जमीन पर बनवाया गया था। साथ ही हाइवे निर्माण के लिए अतिक्रमण के दायरे में था जिसको लेकर स्कूल गिराए जाने की कार्यवाही की गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।