HomeJaunpurJaunpur News : पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार आशुतोष

Jaunpur News : पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार आशुतोष

Jaunpur News : पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार आशुतोष

घटना के 24 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की रात घर पहुंचा तो परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पूरी रात गांव में चक्रमण करते रहे। मंगलवार की सुबह घर से अंतिम यात्रा निकली। गांव के ही मुरदहवा पोखरा स्थित श्मशान पर उन्हें पंचतत्व में विलीन किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सार्थक श्रीवास्तव ने दी। शमशान घाट पर पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर के अलावा ग्राम प्रधान, बीडीसी समेत भारी संख्या में ग्रामीण के अलावा पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। चिता के पास मौजूद लोगों में गंवई राजनीति की भेंट की चर्चा होती रही। फ़िलहाल घटना के 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। गांव से लेकर घटनास्थल तक से दर्जनभर लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में लगे तमाम सीसी टीवी फुटेज को खंगालने पर सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार मुँह बांधे दो व्यक्ति जौनपुर की ओर भागते तो दिख रहे, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ही नदारत हो गए। मुँह बंधा होने के कारण उनकी पहचान होना मुश्किल हो रही है। फिलहाल पुलिस की 5 टीम, क्राइम ब्रांच, एसटीएफ की टीम तमाम पहलुओं पर जांच करने और हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

शोकसभा कर निंदा प्रस्ताव किया पारित
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के पत्रकारों ने मंगलवार को पत्रकार साथी आशुतोष की हत्या को लेकर रूधौली बाजार में शोकसभा कर प्रशासन के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. प्रदीप कुमार दूबे व संचालन राजेश चौबे ने किया। सन्तोष दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पत्रकारों ने जहां मृतक साथी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं प्रशासन की लचर कानून व्यवस्था के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव भी पारित किया। गौरतलब हो कि सोमवार सुबह बदमाशों ने शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता व पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस मौके पर सन्तोष पाण्डेय, कमलेश त्रिपाठी मुन्ना, प्रणय तिवारी, आशुतोष सिंह, उपेन्द्र सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

पत्रकार की मौत पर जताया शोक
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की शाहगंज क्षेत्र में गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। इससे पत्रकार जगत काफी आहत है। मंगलवार को जलालपुर चौराहे पर एक शोकसभा पत्रकार संघ तहसील केराकत के अध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में की गई। सभा में मौजूद सभी पत्रकारों ने उक्त घटना पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर राजेश मिश्रा, मनोज सिंह, डा. दिनेश सिंह, कृष्णा मिश्रा, अतुल राय, नीरज उपाध्याय, अनूप शुक्ला आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read