HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भुलनडीह गाँव में बने अवैध चर्च पर गरजा बुलडोजर

JAUNPUR NEWS : भुलनडीह गाँव में बने अवैध चर्च पर गरजा बुलडोजर

JAUNPUR NEWS : भुलनडीह गाँव में बने अवैध चर्च पर गरजा बुलडोजर

अवैध चर्च को 7 जेसीबी लगाकर किया गया धराशाही

अमित जायसवाल/विनोद कुमार
चंदवक, जौनपुर। भुलनडीह गांव का चर्चित जीवन ज्योति प्रार्थना स्थल ग्राम समाज व समाधि स्थल की भूमि पर अवैध कब्जा कर तीन मंजिला इमारत बनाई गई थी जो बीते एक पखवाड़े से मीडिया की सुर्खियां बनी रही। जिसे बुधवार को दोपहर बाद एसडीएम व एडिशनल एसपी बृजेश कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद सहित सर्किल के सभी थानों की फोर्स, पीएसी व दमकल कर्मियों के साथ सात जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण गिरना शुरू किया गया। चारों तरफ बनी बाउण्ड्रीवॉल को गिराने के साथ हाल, कमरों के अलावा अन्य निर्माण को तोड़कर धाराशाही कर दिया गया। तोड़ने की कार्यवाही देर रात्रि तक चलती रही। सुरक्षा की दृष्टि से प्रार्थना केंद्र को जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया था। किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई थी यहां तक की पत्रकारों का भी प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि भुलनडीह गांव निवासी दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा लगभग 10 सालों से गांव में ही ईशु प्रार्थना सभा का कार्यक्रम चल रहा था। प्रशासन को कानों कान भनक नहीं थी कि प्रार्थना की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल खेला जा रहा है। जब प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो आनन फानन में कदम उठाया जिसका नतीजा ये निकला कि बुधवार की देर रात्रि तक प्रार्थना स्थल पर बुलडोजर गरजा और तीन मंजिला इमारत को धाराशाही कर प्रशासन ने साफ तौर पर चेतावनी देने का काम किया है कि जो लोग इस तरह से अवैध कब्जा कर गैर कानूनी निर्माण कराये हैं उसे बख्शा नहीं जायेगा। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

धराशाही हो रहे प्रार्थना स्थल पर पत्रकारों को जाने की नहीं मिली अनुमति
भुलनडीह गांव में धाराशाही हो रहे जीवन ज्योति प्रार्थना स्थल की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे पत्रकारों को पुलिस ने प्रार्थना स्थल पर जाने से रोक दिया। उन्हें मौके पर जाकर खबर कवरेज करने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है कि जब आप अवैध कब्जे को खाली कराने का सही काम कर रहे है तो पत्रकारों से दूरी क्यों? पत्रकारों को दिखाते हुए प्रार्थना स्थल को धाराशाही करना चाहिए था। कयास यह भी लगाए जा रहा है कि शायद प्रशासन इसलिए पत्रकारों को मौके पर खबर कवरेज करने की अनुमति नहीं दी ताकि मीडिया द्वारा चलाई गई खबरों से भीड़ उग्र हो जाए जिससे प्रशासन को चुनौतियों का सामना कर पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए शायद मीडिया को मौके से दूर किया गया हो।

प्रार्थना स्थल का मुख्य द्वार व बाउण्ड्रीवाल किसने गिराया, बनी पहेली
जीवन ज्योति प्रार्थना स्थल का मुख्य द्वार व बाउण्ड्रीवाल को बीते गुरुवार की आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने जेसीबी की मदद से धाराशाही कर दिया जिसकी अगली सुबह जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मीडिया मौके पर पहुंचकर धाराशाही हुए मुख्य द्वार व बाउण्ड्रीवॉल की जानकारी ग्रामीणों से साझा करना चाहा तो कोई भी मीडिया के कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर दिया। जिसके बाद प्रशासन से जानकारी किया गया तो प्रशासन धाराशाही हुए मुख्य द्वार व बाउंड्रीवॉल से अनभिज्ञता जताते हुए मामले से पल्ला झाड़ती नजर आयी। जीवन ज्योति प्रार्थना स्थल की तीन मंजिला इमारत को जमींदोज तो कर दिया गया लेकिन बीते गुरुवार की आधी रात के बाद धाराशाही हुई मुख्य द्वार व बाउण्ड्रीवाल को किसने गिराया यह एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read