HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : लेखपाल के ऊपर हमले में गिरफ्तारी न होने पर...

JAUNPUR NEWS : लेखपाल के ऊपर हमले में गिरफ्तारी न होने पर संघ ने दिया धरना

JAUNPUR NEWS : लेखपाल के ऊपर हमले में गिरफ्तारी न होने पर संघ ने दिया धरना

चार दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर रहा आरोपी

पंकज बिन्द/संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में गुरुवार को राजस्व कर्मी यशपाल के ऊपर हुए प्राण घातक हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर संघ ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन के दौरान संघ के अध्यक्ष लालचंद पाण्डेय ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक लेखपाल संघ धरना प्रदर्शन जारी रखने को बाध्य होगा। जानकारी के अनुसार तहसील बदलापुर में कार्यरत लेखपाल यशपाल उच्च न्यायालय के मुकदमे में तहसीलदार द्वारा गठित राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ पैमाइश करके वापस लौट रहे थे। उसी समय उक्त शुभम, आशीष व कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जहां वे गंभीर रूप से घायल हो गये। हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं नामजद तहरीर के आधार पर बदलापुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत अग्रिम कार्रवाई में जुट गई लेकिन गुरुवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन कर दिया। वहीं प्रशासन से मांग करते हुए शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read