Jaunpur News : सपा नेता जितेन्द्र यादव के स्कूल पर गरजा बुलडोजर, मचा हड़कम्प
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन पकड़ी गांव के सपा नेता व उपभोक्ता फोरम के पूर्व चेयरमैन द्वारा पिता की जमीन पर कब्जा करके बनाये गये स्कूल पर रविवार को प्रशासन का पीला पंजा चला। इससे भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरी पारी शुरू होने के साथ भू माफिया सहित अन्य माफियाओं द्वारा कब्जा करके बनाये गये मकान, दुकान आदि को एक तरफ से केवल ढहाया जा रहा है।

इसी कड़ी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल की अगुवाई में थानासराय क्षेत्र के जमीन पकड़ी गांव में बुलडोजर जब पहुंचा तो पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। बताया गया कि गांव के जितेंद्र यादव द्वारा गांव के 1 एकड़ जमीन को कब्जा करके मां गुलाबी देवी जूनियर माध्यमिक स्कूल बनवाया गया है। जितेंद्र यादव सपा नेता हैं जो सपा सरकार में उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन भी रहे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि जितेंद्र यादव एक चिन्हित शिक्षा में भू-माफिया है जिसके द्वारा लंबे समय से गांव की 1 एकड़ जमीन को अवैध कब्जा करके इसको बनाया था। इस स्कूल की मान्यता भी नहीं है। जमीन की कीमत 200 करोड़ है। फिलहाल उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















