Jaunpur News : सफाई नायक निलम्बित व सफाई निरीक्षक से मांगा गया स्पष्टीकरण
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश जनपद में साफ-सफाई एवं गौशालाओं की देख-रेख कर रहे संबंधित कर्मचारी अधिकारी लगाए गए हैं। रविवार को अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा ने गौशाला पालिटेक्निक चौराहा के पास स्थित औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गायों के साथ संबंधित देख-रेख करने वाले कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रथम दृष्टया लापरवाह प्रतीत होने क्रम में सफाई नायक उमेश चंद को निलंबित कर दिया गया।

साथ ही सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र से स्पष्टीकरण मांगा गया। स्पष्टीकरण संतुष्टि जनक न मिले तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गौशाला में गायों के लिए पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी लगाए गए हैं और उनके खान-पान का भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी के आदेश पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की साफ सफाई की व्यवस्था एवं गौशालाओं की व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं की जा रही है। उपस्थित कर्मचारी को कड़े निर्देश भी दिया गया। गौशाला से लेकर नगर में साफ सफाई की व्यवस्था में यदि कोई कमी आई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












