JAUNPUR NEWS : शारदा सहायक नहर का टूटा बांध
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बांसूपुर फाटक के पास नहर का बांध धंसने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बांध धंसने से जहां लोगों का आवागमन अवरूद्ध हो गया वहीं किसानों के मांथे पर चिन्ता की लकीरें साफ तौर पर दिखाई देने लगी। गौरतलब है कि शारदा सहायक नहर से क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ खेती की जाती है। शारदा सहायक नहर का बांध टूटने से किसानों की खेती जल प्लावन से नष्ट हो सकती थी, यह किसानों के भविष्य के लिए अच्छा संजोग हीं था कि बांध टूटने के बाद नहर का पानी बगल के सेवई नाले में गिरने लगा। आवागमन बाधित होने और खेती नष्ट होने की सम्भावना से किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना के बावजूद सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










