HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : हौसलाबुलन्द चोरों ने पूर्व प्राचार्य की स्कूटी की चोरी

JAUNPUR NEWS : हौसलाबुलन्द चोरों ने पूर्व प्राचार्य की स्कूटी की चोरी

JAUNPUR NEWS : हौसलाबुलन्द चोरों ने पूर्व प्राचार्य की स्कूटी की चोरी

काफी खोजबीन के बाद भी स्कूटी न मिलने पर पुलिस से की शिकायत
बिपिन सैनी
जौनपुर। लाइन बाजार थाना अन्तर्गत कलेक्ट्रेट पूर्वी गेट के पास से सोमवार की शाम शातिर चोर एक पूर्व प्राचार्य की लाक खडी हुई स्कूटी यूपी 62W-5815 को बड़े आराम से दिनदहाड़े चोरी कर चंपत हुये। स्कूटी चोरी होने के बाद वाहन स्वामी द्वारा बहुत खोजबीन के बाद भी जब स्कूटी नहीं मिली तो थक—हार कर स्थानीय पुलिस चौकी सिविल लाइन पहुंच तहरीर दिया गया। बता दें कि नगर स्थित राजाश्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के पूर्व प्राचार्य डा विष्णु चन्द्र त्रिपाठी बीती शाम 4 बजे कचहरी किसी काम से आये थे जो कलेक्ट्रेट गेट के सामने अपने एक परिचित की दुकान पर स्कूटी लाक कर खड़ी कर कलेक्ट्रेट गए थे। तहसील से काम कराकर 20 मिनट बाद जब वह वापस लौटे तो देखा कि उनकी स्कूटी उस स्थान से गायब थी। स्कूटी की खोजबीन के लिए आस पास ढ़ूढने का बहुत प्रयास किए उनकी स्कूटी नहीं मिली।उन्होंने बताया कि स्कूटी की डिग्गी में बेहद आवश्यक कागजात रखें हूए थे। पूर्व प्राचार्य ने कलेक्ट्रेट स्थित स्थानीय पुलिस चौकी सिविल लाइन पर गाड़ी गायब होने की लिखित तहरीर दी। बताया जा रहा है कि आये दिन कलेक्ट्री परिसर समेत आस-पास क्षेत्र से दो पहिया वाहन गायब व चोरी होने का मामला सुनाई पड़ता रहता है। इसे देखते हुए यह माना जा सकता हैं कि चोरों के होसलेबुलन्द हैं। जो आये दिन दो पहियां वाहन की चोरी की वारदात को बेख़ौफ हो कर अंजाम दे रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read