JAUNPUR NEWS : ब्लाकस्तरीय श्रुतलेख का हुआ आयोजन
अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महाविद्यालय गोठाव पर ब्लाक स्तरीय स्पेल बी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय से सुशांत यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसहा से सेजल यादव, कम्पोजिट प्राथमिक भनौर से आदर्श गौतम से, कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक आदमपुर से साक्षी यादव को क्रमशः खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एआरपी शिरीष दुबे, अमरेंद्र सिंह, प्रशांत पांडेय, संत लाल, आनंद वर्मा आदि उपस्थित रहे। बताया गया कि अब ये सभी प्रतियोगी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










