JAUNPUR NEWS : भाजपा का नारी शक्ति वन्दन व मिलन समारोह आयोजित

JAUNPUR NEWS : भाजपा का नारी शक्ति वन्दन व मिलन समारोह आयोजित

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा मिलन समारोह और नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत सम्मान समारोह का आयोजन बसंती देवी आईटीआई सभागार में आयोजित हुआ जहां 150 से ज्यादा लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में मौजूद विधायक रमेश सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार के कार्यों से जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। इसी वजह है कि पार्टी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर विधानसभावार आयोजित हो रहे विधानसभा मिलन समारोह में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों से प्रभावित लोगों का पार्टी में स्वागत रहेगा। उन्होंने नए जुड़े कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने के अभियान में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं नारी शक्ति बंधन अभियान के तहत सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। जिसमें स्वयं सहायता समूह और एनजीओ से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूदगी रहीं।
कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आरक्षण बिल पास करवाया और बहुतेरी योजनाओं को लागू किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को करंजाकलां ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव, खुटहन ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, सोंधी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी, सुईथाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चंद्र तिवारी, बेचन सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, भीम सिंह, हृदय नारायण शुक्ला, वंश बहादुर पाल, अशोक बिंद समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent