HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती

JAUNPUR NEWS : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती

JAUNPUR NEWS : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती

जौनपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक, शुचिता के आधार स्तंभ, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, राष्ट्र ऋषि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक व कुशल संगठनकर्ता थे। उनके जैसी महान विभूति का जन्म हिंदुस्तान में हुआ यह हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। उक्त बातें जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सेक्टर हुसेनाबाद में उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए कही। संगोष्ठी का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर खरका कॉलोनी स्थित दीनदयाल पार्क में किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा जौनपुर नगर दक्षिणी के सभी बूथों पर मनाई गई। इस मौके पर सभी बूथ अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र संयोजक, नगर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पं. दीनदयाल जी की मान्यता थी कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पूर्व विधायक हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि जब पंडित जी को 1968 में जनसंघ के अध्यक्ष पद पर बैठाया गया तो जनसंघ का संदेश लेकर वह दक्षिण भारत तक गये और लखनऊ से राष्ट्र धर्म नामक पत्रिका का संपादन कर जनसंघ और अपने विचारों को घर-घर तक पहुंचाया। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी का मानना था कि गरीबों को रोटी देने की बजाय उनको रोटी पैदा करने की ताकत देना जरूरी है। संगोष्ठी की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सतीश सिंह त्यागी ने किया। आभार नगर उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश निषाद ने व्यक्त किया। संगोष्ठी के पूर्व भाजपा जौनपुर नगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में खरका कॉलोनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व स्वच्छता कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला महामंत्री इं. अमित श्रीवास्तव, जिला मंत्री रविंद्र सिंह “राजू दादा”, श्याम मोहन अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, सरस गोंड, सुधांशु सिंह, नीरज सिंह, अतुल पांडे, रोहित सिंह भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, जय विजय सोनकर, बसंत प्रजापति, मनोज तिवारी, राजेश कन्नौजिया, राजेश गुप्ता, सतीश सिंह त्यागी, संदीप जायसवाल, श्रवण कुमार मौर्य, जगमेंद्र निषाद, विपिन सिंह, मोहित कश्यप, आलोक श्रीवास्तव, जटाशंकर त्रिपाठी, गौरव जायसवाल, अनुज मौर्य, सतेंद्र सिंह मुन्ना, सिपिन सिंह रघुवंशी, राकेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, सुलभ श्रीवास्तव, मिलन श्रीवास्तव, निशि सोनकर, रीता पटेल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read