Jaunpur News : भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री व राहुल गांधी का पुतला फूंका
सोनू सिंह
रामपुर, जौनपुर। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में शुक्रवार को भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राहुल गांधी के पुतले फूंके। कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर नगर पंचायत के भाजपा कार्यलय पर भाजपा मंडल महामंत्री रमेश दुबे और मंडल उपाध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए।
पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला लेकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। जौनपुर-भदोही मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री व राहुल गांधी का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर श्यामधर मिश्रा प्रधान, आशुतोष दुबे सनी, तपन दुबे, महेश पटेल, रमेश प्रजापति, सूर्यमन दुबे, नन्हे यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।