HomeJaunpurJaunpur News : भाजपा लिखी—पढ़ी है और हम समाजवादी लोग पढ़े—लिखे हैं:...

Jaunpur News : भाजपा लिखी—पढ़ी है और हम समाजवादी लोग पढ़े—लिखे हैं: नीरज पहलवान

Jaunpur News : भाजपा लिखी—पढ़ी है और हम समाजवादी लोग पढ़े—लिखे हैं: नीरज पहलवान

वायरल वीडियो पर पलटवार: 24 में जाना है, इसीलिए सुनाई और दिखाई दे रहा है कम
सपा कार्यकर्ताओं ने बुकुलिया गांव में लगाया संविधान बचाओ चौपाल
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बकुलिया गांव में शुक्रवार की दोपहर साहब लाल गौतम के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने संविधान बचाओ चौपाल लगाकर पीडीए के प्रत्याशी प्रिया सरोज के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि पीडीए की सरकार बनने के बाद 1 जुलाई को महिलाओं के खाते में साढ़े 8 हजार रूपए पहुंच जायेंगे। हम वह नहीं है कि 15 लाख खाते में भेजेंगे और बाद में गृह मंत्री कहेंगे कि वह केवल जुमला था। हम जुमलेबाज लोग नहीं हैं। हम समाजवादी लोग है जो कहते हैं, वही करते हैं। हम लोगों ने कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता देने के साथ ही सिंचाई व पढ़ाई मुक्त किया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसानों का कर्जा पूरी तरह से माफ करेंगे, क्योंकि समाजवादी के लोग गारंटी देते हैं और भाजपा वारंटी देती है, क्योंकि वारंटी की गारंटी नहीं होती है। यही फर्क है सपा और भाजपा में। यह देश राशन से नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और एकता से देश चल सकता है।वहीं वायरल वीडियो को लेकर जब नीरज पहलवान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा लिखी—पढ़ी है और हम लोग पढ़े—लिखे लोग हैं। मुख्तार अंसारी अमर हो गए हैं। अफजाल अंसारी हमारे प्रत्याशी हैं और आजम खान हमारे नेता हैं। पहले वायरल वीडियो को लोग सुने सरकार के तंबू में अब छेद हो गया है। यह सरकार अब जाने वाली है, इसलिए अब न ठीक से दिखाई दे रहा है और न ही ठीक से सुनाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि हमने नगर भ्रमण में प्रचार के दौरान अपने प्रत्याशी प्रिया सरोज के साथ पैदल चलते हुए अफजाल अंसारी—आजम खां जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी—प्रिया सरोज जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। अब इस वीडियो को लोग दूसरे नजरिए से देख रहे हैं, क्योंकि अब उनका दिन लद गया है, क्योंकि 14 में आए थे और 24 में उन्हे जाना है, इसीलिए सुनाई और दिखाई कम दे रहा है। हम तो उन लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं जो लोग हमारे वीडियो को वायरल कर रहे हैं।
इस अवसर पार मो यासिर, मो. आतिक, मो. अरफात, नमन यादव, समाजवादी केराकत विधानसभा सचिव, गोविन्द यादव विधानसभा उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी केराकत, फौजदार, मैन बहादुर, प्रमोद कुमार, हंसराज, तिलकधारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read