JAUNPUR NEWS : सम्भल ब्रम्ह बाबा मन्दिर पर हुआ भण्डारे का आयोजन
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी स्थित संभल ब्रम्ह बाबा मंदिर पर सामूहिक भंडारा का आयोजन हुआ जहां मंदिर पर दूर दूर से पहुंचे भारी संख्या में दर्शनार्थियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा सम्भल ब्रम्ह बाबा के भक्त बोझवा गांव निवासी दिनेश मौर्या की ओर से हुआ। भंडारे के आयोजन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सुनील शर्मा ने सराहनीय योगदान दिया। भंडारे को सफल बनाने में आनंद कुमार, पंकज मौर्या, जेपी यादव, पिंटू, बब्बू, शिव विश्वकर्मा आदि ने विशेष सहयोग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













