Jaunpur News : जमैथा में अनियमितता की जांच करने पहुंचीं बीडीओ सिरकोनी
जिलाधिकारी के यहां पर हुई थी शिकायत
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जमैथा गांव मे नाला निर्माण में अनियमितता की जांच करने के मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी रेनू चौधरी पहुंची। वहां उन्होंने भौतिक सत्यता की जांच किया। मालूम हो कि उक्त गांव के निवासी विनीत सिंह ने एक वीडियो बनाकर जिलाधिकारी को भेजकर जमैथा छोटका पुरवा से पोखरा तक हुए नाला निर्माण पूरा नहीं होने के पहले भुगतान करा लेने का आरोप लगाया था।
जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी रेनू चौधरी को जांच करके रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। बीडीओ मंगलवार को टीए राणा सिंह सहित अन्य लोगों के साथ मौके पर जाकर स्टीमेट के हिसाब से नाले का नाप कराया जो सही निकला। उन्होंने बताया कि नाला का इस्टीमेट 158 मीटर का था। 158 मीटर नाला बना है। उसके आगे अभी सीमांकन करवाकर नाला और बनेगा। प्रधान प्रतिनिधि मुलायम यादव ने बताया कि 158 मीटर नाली का चार लाख दो हजार का बजट था। अभी मात्र 97 मीटर का ही भुगतान हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















