HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पुत्र वियोग में बीडीसी मां का हुआ निधन

JAUNPUR NEWS : पुत्र वियोग में बीडीसी मां का हुआ निधन

JAUNPUR NEWS : पुत्र वियोग में बीडीसी मां का हुआ निधन

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में 20 दिन पहले पुत्र के निधन पर मां को ऐसा सदमा लगा कि उनका भी निधन हो गया। इससे लोगों ने इस निधन पर मां बेटे के प्यार की चर्चा करते हुए शोक जताया। मालूम हो कि क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द देवराज गौतम की पत्नी 60 वर्षीय घनावती देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक करंजाकला में (बीडीसी) थीं जो अपने गांव में काफी लोकप्रिय थीं। 20 दिन पहले उनके 30 वर्षीय पुत्र प्रवेश लाल गौतम उर्फ रिंकू का बीमारी के चलते निधन हो गया था। बेटे के निधन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य धनावती देवी को ऐसा सदमा लगा कि वह भी बीमार हो गईं। उसके बाद परिजन उनका उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उनको ठीक बताते हुए कहा कि इनको पुत्र वियोग का सदमा लगा हुआ है। शनिवार की शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, ग्राम प्रधान चंदन यादव आदि ने मौके पर पहुंचकर सांत्वना दिया। कर्मठशील बीडीसी धनावती देवी के निधन पर शोक संवेदना भी व्यक्त किया गया। उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर हुआ जहां तमाम लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read