HomeJaunpurJaunpur News: बीएड विद्यार्थियों ने की अद्भुत प्रस्तुतिकरण, लोगों ने खूब सराहा

Jaunpur News: बीएड विद्यार्थियों ने की अद्भुत प्रस्तुतिकरण, लोगों ने खूब सराहा

  • बीएड विद्यार्थियों ने की अद्भुत प्रस्तुतिकरण, लोगों ने खूब सराहा

तेजस टूडे सं.
एसडी यादव
जौनपुर। जनपद के कुटीर पीजी कालेज चक्के में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रायोगिक कार्य के अन्तर्गत ईपीसी प्रथम पाठ्यक्रम में महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर एवं अरविंद घोष के जीवन वृत्त और उनके शिक्षाओं के दर्शन पर विस्तार रूप से प्रकाश डालते हुए अद्भुत प्रस्तुतीकरण किया।
संयोजक डॉ. सतीश गुप्ता के संयोजन में आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक रहा। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये डा. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि इन विद्वानों का जीवन और उनके विचार सर्वकालिक मानवता के लिए उपयोगी और पथ प्रदर्शक हैं। डॉ नीता तिवारी ने कहा कि इन शिक्षा शास्त्रियों के अंश रूप को भी अपने जीवन में उतारकर अपना निर्माण कर सकते हैं जो समाज और मानवता के लिये उपयोगी हो सकता है।
विभागाध्यक्ष डॉ. सी.बी. पाठक ने कहा कि संस्कारवान नागरिकों का निर्माण करना है तो इन महापुरुषों की सोच को जीवन में जीवन में उतारना होगा। ऋषिता शुक्ला, रोशनी भारती, रुचि शर्मा, स्नेहा, नेहा, रिचा, अनामिका, प्रगति, विपिन, खुशी निधि, रूबी, रुखसार और तुषार उपाध्याय ने उनके संपूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read