HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : निरीक्षक सहित कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

JAUNPUR NEWS : निरीक्षक सहित कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

JAUNPUR NEWS : निरीक्षक सहित कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

जौनपुर। जनपद में अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने कई निरीक्षक/उपनिरीक्षकों को जनहित में तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित कर दिया। विभागीय जानकारी के अनुसार निरीक्षक विनय मिश्रा प्रभारी निरीक्षक नेवढ़िया से प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर, निरीक्षक राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक खेतासराय से प्रभारी निरीक्षक जलालपुर, निरीक्षक रामसरिख गौतम प्रभारी निरीक्षक जलालपुर से पुलिस लाइन, निरीक्षक विनित राय पुलिस लाइन से एसओजी प्रभारी, उपनिरीक्षक रमेश कुमार थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक अश्वनी दुबे थानाध्यक्ष सुरेरी से थानाध्यक्ष नेवढ़िया, उपनिरीक्षक महिला प्रियंका सिंह यूपी डायल 112 से थानाध्यक्ष सुरेरी, उपनिरीक्षक चन्दन राय थानाध्यक्ष रामपुर से थानाध्यक्ष खेतासराय, उपनिरीक्षक विनोद सिंह क्राइम ब्रांच विवेचना सेल से थानाध्यक्ष सरपतहां एवं उपनिरीक्षक विक्रम लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष सरपतहां से थानाध्यक्ष रामपुर बनाये गये।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रियंका को मिली थानेदार की तैनाती
सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गत दिवस समीक्षा के दौरान प्रत्येक जिले में एक महिला उपनिरीक्षक को जनपद में थाना प्रभारी बनाये जाने का निर्देश जारी किया गया है। उसी के क्रम में एक महिला उपनिरीक्षक को थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक जलालपुर को थाना प्रभारी पद से इसलिये हटाया गया, क्योंकि समीक्षा में कार्यवाही के मामले में यूपी के थानों में से बाटम 10 पर थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read