HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिये आवेदन तिथि बढ़ी

JAUNPUR NEWS : नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिये आवेदन तिथि बढ़ी

JAUNPUR NEWS : नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिये आवेदन तिथि बढ़ी

जौनपुर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि वर्ष 2023-24 में अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाये जाने हेतु सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत 4 माह का द्वितीय बैच (45-45 अभ्यर्थियों) का प्रशिक्षण तथा अन्य पिछडा वर्ग के व्यक्तियों के लिये एक सत्र (37 अभ्यर्थियों) का प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसमें एक माह का सैद्धान्तिक एवं 3 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान रू0 1250.00 प्रतिमाह अभ्यर्थियों को मानदेय के रूप में दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र पोर्टल पर आनलाइन कर सकते हैं जिसके आवेदन करने हेतु 23 सितम्बर तक किया गया था परन्तु फार्म न भरे जाने के कारण 12 अक्टूबर तक आवेदन की तिथि बढायी जाती है। आनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार 16 अक्टूबर को कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र जौनपुर में होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read